चंडीगढ़, 09 मई । पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा एक बार फिर ईडी के निशाने पर हैं। शनिवार सुबह से ईडी की टीमों ने संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ व दिल्ली स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एक माह में तीसरी बार कार्रवाई होने से पंजाब की राजनीति गरमा गई है।
जिन जगहों पर छापेमारी की गई, उनमें मंत्री संजीव अरोड़ा का आधिकारिक आवास, उनके कार्यालय और हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े परिसर शामिल हैं।
चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान करीब आठ गाड़ियों में ईडी अधिकारी पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया।
यह संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की तीसरी रेड बताई जा रही है। इससे पहले 17 अप्रैल को भी एजेंसी ने अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर विदेशी मुद्रा उल्लंघन के आरोपों की जांच के तहत कार्रवाई की थी। ताजा छापेमारी मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स में कथित लायजन एजेंट नितिन गोहल के घर पर हुई रेड के बाद की गई है, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
100 करोड़ से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के माध्यम से 100 करोड़ रुपये से अधिक की कथित मनी लॉन्ड्रिंग की। आरोप है कि मोबाइल फोन की फर्जी खरीद दिखाई गई और बाद में उन्हें निर्यात कर दिया गया। इस प्रक्रिया के जरिए दुबई से भारत में अवैध धन को घुमाकर लाया गया, जिसे राउंड ट्रिपिंग कहा जाता है।
फर्जी फर्मों से बिलिंग, आईटीसी और रिफंड में गड़बड़ी
जांच एजेंसी का दावा है कि दिल्ली में मौजूद कई गैर-मौजूद (फर्जी) कंपनियों से फर्जी जीएसटी बिल प्राप्त किए गए, ताकि इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत फायदा उठाया जा सके। इसके अलावा निर्यात के नाम पर जीएसटी रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक का भी दुरुपयोग किया गया। इस पूरी प्रक्रिया से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने और निजी लाभ कमाने का आरोप लगाया गया है।
फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि ईडी ने एक बार फिर संजीव अरोड़ा के घर तलाशी ली है। उन्होंने कहा कि एक साल में यह तीसरी और एक महीने में दूसरी बार ऐसी कार्रवाई हुई है, लेकिन अब तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “पंजाब गुरुओं और भगत सिंह की धरती है” और यह किसी के आगे झुकेगा नहीं।
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार को बदनाम करने और राज्य में चल रहे कामों को बाधित करने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने इसे पूरी तरह राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है।
फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Breaking News
- मनोहर स्मृति न्यास छात्रवृत्ति योजना: 12वीं तक के जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता
- सीहोर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की रजत जयंती और पीएमजीएसवाई-IV के शुभारंभ का आयोजन किया जाएगा।
- ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोरा को गिरफ्तार किया।
- बहरीन ने कथित आईआरजीसी संबंधों के आरोप में 41 लोगों को गिरफ्तार किया
- अनीश भानवाला ने 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
- केरल के कांग्रेस नेताओं की खरगे के घर बैठक, राहुल सहित कई नेता मौजूद
- पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के गठन को मोदी ने ऐतिहासिक दिन बताया
- करही गोलीकांड : 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, हाईटेक पुलिसिंग के दावों पर उठे सवाल
- आईपीएल 2026: आज जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा।
- गोलबाजार पुलिस ने लापता बच्चें को चंद घण्टों में खोजकर परिवार को सौपा
पंजाब के उद्योग मंत्री के ठिकानों पर दिल्ली-चंडीगढ़ में ईडी की छापेमारी







.jpg)
.jpg)




.jpg)


.jpg)