नई दिल्ली, 23 मई । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज से 26 मई तक भारत की चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे।उनकी यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मार्को रूबियो आज सुबह कोलकाता पहुंचे जहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पोस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के कोलकाता पहुंचने की जानकारी दी है। रूबियो अपने इस दौरे में राजधानी दिल्ली सहित कोलकाता, आगरा, और जयपुर का दौरा करेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी के साथ 26 मई को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने पहुंचे रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग मजबूत करने के लिए भारत 26 मई को क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
Breaking News
- नेपाली फिल्म 'एलिफेन्ट्स इन द फग' ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में जीता ज्यूरी अवार्ड
- कर्नाटक दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
- मैंगो मेनिया लगातार 23वें वर्ष जीसीसी भर में 85 से अधिक प्रीमियम किस्मों के साथ वापसी कर रहा है।
- कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा जारी
- गर्मी में राहत के लिए खरबूजा से बनी ताज़ा रेसिपीज़ आज़माएं
- दुर्ग शहर के पुराना गंज मंडी में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी शामिल हुए
- रूस ने यूक्रेन के बालाक्लिया में चर्च को निशाना बनाया
- सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे
- तारे या गैलेक्सी... दोनों में फर्क कैसे पहचानें? डिफ्रैक्शन स्पाइक्स से दूर होगी उलझन
- 3000 करोड़ के हीरा ग्रुप घोटाले में मुख्य आरोपी नोहेरा शेख गुरुग्राम से गिरफ्तार
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो भारत की चार दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे














