कीव (यूक्रेन), 24 मई। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस की सेना ने शनिवार रात पूर्वी यूक्रेन के शहर बालाक्लिया पर दूसरी बार हमला किया। ड्रोन से किए इस हमले में इवेंजेलिकल चर्च (लाइट ऑफ द गॉस्पेल चर्च) को निशाना बनाया गया। इससे चर्च में आग लग गई। हमले के बाद आग की लपटें लगभग 1,300 वर्ग मीटर के इलाके में फैल गईं। हमले में चर्च के अलावा एक अपार्टमेंट बिल्डिंग और कुछ घरों को नुकसान पहुँचा।
कीव पोस्ट अखबार के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बालाक्लिआ यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्रीय राजधानी खार्किव के दक्षिण-पूर्व में और उन इलाकों के पास है जहां आक्रमण की शुरुआत के बाद से कई बार रूसी हमले हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले शनिवार सुबह लगभग 11:35 बजे रूसी सेना ने बालाक्लिआ के मध्य भाग पर भी हमला किया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए।कीव पोस्ट का दावा है कि इस युद्ध में रूस ने पूरे यूक्रेन में नागरिक बुनियादी ढांचे, आवासीय क्षेत्रों और धार्मिक इमारतों को बार-बार निशाना बनाया है। हालांकि मॉस्को जानबूझकर नागरिकों पर हमला करने से इनकार करता है।
Breaking News
- नेपाली फिल्म 'एलिफेन्ट्स इन द फग' ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में जीता ज्यूरी अवार्ड
- कर्नाटक दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
- मैंगो मेनिया लगातार 23वें वर्ष जीसीसी भर में 85 से अधिक प्रीमियम किस्मों के साथ वापसी कर रहा है।
- कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा जारी
- गर्मी में राहत के लिए खरबूजा से बनी ताज़ा रेसिपीज़ आज़माएं
- दुर्ग शहर के पुराना गंज मंडी में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी शामिल हुए
- रूस ने यूक्रेन के बालाक्लिया में चर्च को निशाना बनाया
- सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे
- तारे या गैलेक्सी... दोनों में फर्क कैसे पहचानें? डिफ्रैक्शन स्पाइक्स से दूर होगी उलझन
- 3000 करोड़ के हीरा ग्रुप घोटाले में मुख्य आरोपी नोहेरा शेख गुरुग्राम से गिरफ्तार
रूस ने यूक्रेन के बालाक्लिया में चर्च को निशाना बनाया













