रायपुर, 01 अप्रैल। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आज बुधवार काे रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पुरुषों की हॉकी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेला गया। इसमें छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 से हरा कर कांस्य पदक जीता।
मैच की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ की टीम आक्रामक नजर आई और लगातार गोल दागते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। मध्यप्रदेश की टीम ने भी मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के बेहतरीन समन्वय और तेज खेल के आगे टिक नहीं पाई।
शानदार जीत के साथ छत्तीसगढ़ की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया और स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों ने जोरदार तालियों के साथ टीम का उत्साहवर्धन किया।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और राज्य के खिलाड़ियों के बढ़ते खेल कौशल को भी प्रदर्शित किया है।
Breaking News
- कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र को एकतरफा बताया
- रामगढ़ में जंगली हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचलकर मारा
- विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन का शुभारंभ
- विदेशी निवेश का झांसा, वकील से 3.13 करोड़ की साइबर ठगी
- मौसम का मिजाज बदला, प्रदेश में बारिश और तेज हवा को लेकर चेतावनी
- पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी करवाना अजिंक्य रहाणे का गलत फैसला: इरफान पठान
- भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर पहुंचा, टॉप घाटे वाले देशों की सूची में शामिल
- क्या सुबह उठकर पी लेते हैं बहुत सारा पानी? यह आदत कर सकती है बीमार
- ईरान ने बहरीन स्थित अमेज़न वेब सर्विसेज की सुविधा पर हमला किया, जिससे सेवाओं में अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक
.jpg)









.jpeg)
.jpg)



