कार्बी आंगलोंग, 02 अप्रैल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज डिमापुर पहुंचे, जहां से वे सीधे असम के पहाड़ी जिले कार्बीआंगलोंग के बोकाजान में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए।
यह सभा विपक्षी एकता मंच के समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित की गई है, जहां राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभा स्थल पर 15 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।
सभा में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत विपक्षी एकता मंच के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं, पिछले दो दिनों से पहाड़ी जिले में भाजपा के कई नेता, जिनमें पीयूष हजारिका भी शामिल हैं, डेरा डाले हुए हैं। इसी बीच, राहुल गांधी के दौरे के दौरान पीयूष हजारिका की मौजूदगी में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर है, जिससे चुनावी माहौल और गरमा गया है।
Breaking News
- कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र को एकतरफा बताया
- रामगढ़ में जंगली हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचलकर मारा
- विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन का शुभारंभ
- विदेशी निवेश का झांसा, वकील से 3.13 करोड़ की साइबर ठगी
- मौसम का मिजाज बदला, प्रदेश में बारिश और तेज हवा को लेकर चेतावनी
- पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी करवाना अजिंक्य रहाणे का गलत फैसला: इरफान पठान
- भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर पहुंचा, टॉप घाटे वाले देशों की सूची में शामिल
- क्या सुबह उठकर पी लेते हैं बहुत सारा पानी? यह आदत कर सकती है बीमार
- ईरान ने बहरीन स्थित अमेज़न वेब सर्विसेज की सुविधा पर हमला किया, जिससे सेवाओं में अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।
डिमापुर पहुंचे राहुल गांधी, बोकाजान में चुनावी सभा को किया संबोधित





.jpg)




.jpeg)
.jpg)



