कोलकाता, 17 अप्रैल । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच राज्य में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने एक रियल एस्टेट कंपनी और एक निर्माण संस्था के ठिकानों पर छापेमारी की वहीं आयकर विभाग की तरफ से रासबिहारी के तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। शुक्रवार सुबह सीजीओ कॉम्प्लेक्स से ईडी की कई टीमें पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय बल भी थे।
ईडी की अलग-अलग टीमों ने शुुक्रवार सुबह से ही एक रियल एस्टेट कंपनी के कई ठिकानाें पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ईडी के अधिकारी साल्ट लेक और कोलकाता में चार जगहों पर पहुंचे हैं। उन्होंने न केवल रियल एस्टेट कंपनी, बल्कि एक अन्य निर्माण कंपनी के कार्यालय पर भी छापेमारी की।
सूत्रों के मुताबिक, ये सर्च ऑपरेशन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले को लेकर है। गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले इस कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े घरों, फ्लैटों और दफ्तरों में तलाशी अभियान चलाया गया था। ईडी ने दावा किया कि यह ऑपरेशन चुनाव से पहले अवैध वित्तीय लेनदेन को रोकने और कुछ भूमि संबंधी मामलों में लेनदेन की जानकारी खोजने के लिए था।
दूसरी ओर, ईडी के अलावा एक अन्य केंद्रीय एजेंसी आयकर विभाग भी कोलकाता में तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने शुक्रवार सुबह रासबिहारी निर्वाचन क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर सहित कई स्थानों पर दबिश दी।
आयकर विभाग की एक टीम शुक्रवार सुबह रासबिहारी के निवर्तमान विधायक देबाशीष के मनोहरपुकुर रोड स्थित घर पहुंची। न सिर्फ उनके घर बल्कि मनोहरपुकुर रोड स्थित उनके चुनाव कार्यालय पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था। इसके अलावा देवाशीष का मोतीलाल नेहरू रोड स्थित ऑफिस में भी तलाशी अभियान चलाया गया।
उधर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल चुनाव से पहले दो केंद्रीय एजेंसियों के दोहरे तलाशी अभियान पर सवाल उठा रही है।
Breaking News
- फरसे की धार और ज्ञान का विस्तार: परशुराम जन्मोत्सव विशेष
- धरती पर स्वर्ग का आशीष: अक्षय तृतीया की संपूर्ण कथा
- डेबिट कार्ड से EMI भर रहे हैं? तो यह आपके क्रेडिट को कैसे प्रभावित करता है, जानिए
- HDFC बैंक ने बोर्ड मीटिंग में एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान में बदलाव किया
- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद RCB के डायरेक्टर मो बोबोट ने दिया धमाकेदार बयान
- इस्तांबुल में दाहाल की नुमान कुर्तुल्मुस से शिष्टाचार भेंट
- प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम मेदिनीपुर में विजय संकल्प जनसभा आज
- मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास व अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का किया लोकार्पण
- विधिक जागरूकता कार्यक्रम: न्यायाधीश ने छात्रों को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
- बुल्स ने जीता सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब, रोमांचक फाइनल में पैंथर्स को हराया
विधानसभा चुनाव के बीच कोलकाता में ईडी व आयकर का तृणमूल उम्मीदवार समेत कई ठिकानों पर छापा














