खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), 18 अप्रैल। विधानसभा के चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं व रैलियां कर अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज बेलदा स्टेडियम में विजय संकल्प जनसभा होने वाली है।
प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ स्थित बेलदा स्टेडियम में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे झाड़ग्राम में भी एक जनसभा करेंगे। शनिवार को झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल उम्मीदवार दुलाल मुर्मु के समर्थन में अभिनेता और घाटाल सांसद देव (दीपक अधिकारी) ने जनसभा को संबोधित किया।
वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन क्षेत्र के कल्याणपुर में भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार जाना के समर्थन में विजय संकल्प सभा आयोजित की गई। इस सभा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने संबोधित किया।उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में बेरोजगारी और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की।
खड़गपुर के झापेटापुर इलाके में भाजपा नेता दिलीप घोष के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में विशेष रूप से खड़गपुर के यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे और अपने प्रसिद्ध लाठी-खेल की प्रस्तुति भी दी। भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में प्रचार किया।
Breaking News
- फरसे की धार और ज्ञान का विस्तार: परशुराम जन्मोत्सव विशेष
- धरती पर स्वर्ग का आशीष: अक्षय तृतीया की संपूर्ण कथा
- डेबिट कार्ड से EMI भर रहे हैं? तो यह आपके क्रेडिट को कैसे प्रभावित करता है, जानिए
- HDFC बैंक ने बोर्ड मीटिंग में एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान में बदलाव किया
- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद RCB के डायरेक्टर मो बोबोट ने दिया धमाकेदार बयान
- इस्तांबुल में दाहाल की नुमान कुर्तुल्मुस से शिष्टाचार भेंट
- प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम मेदिनीपुर में विजय संकल्प जनसभा आज
- मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास व अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का किया लोकार्पण
- विधिक जागरूकता कार्यक्रम: न्यायाधीश ने छात्रों को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
- बुल्स ने जीता सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब, रोमांचक फाइनल में पैंथर्स को हराया
प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम मेदिनीपुर में विजय संकल्प जनसभा आज













