चिरांग, 17 अप्रैल । असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो उठा। आक्रोशित भीड़ ने वन विभाग के कई वाहनों और कार्यालय परिसर में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों के मुताबिक वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में वन विभाग एवं पुलिस ने 25 आदिवासी लोगों को बीते गुरुवार को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में रखा गया था। इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आज सुबह मौके पर एकत्रित हुए और कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। गुस्साई भीड़ ने वन विभाग के वाहनों और कार्यालय में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है
Breaking News
- फरसे की धार और ज्ञान का विस्तार: परशुराम जन्मोत्सव विशेष
- धरती पर स्वर्ग का आशीष: अक्षय तृतीया की संपूर्ण कथा
- डेबिट कार्ड से EMI भर रहे हैं? तो यह आपके क्रेडिट को कैसे प्रभावित करता है, जानिए
- HDFC बैंक ने बोर्ड मीटिंग में एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान में बदलाव किया
- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद RCB के डायरेक्टर मो बोबोट ने दिया धमाकेदार बयान
- इस्तांबुल में दाहाल की नुमान कुर्तुल्मुस से शिष्टाचार भेंट
- प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम मेदिनीपुर में विजय संकल्प जनसभा आज
- मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास व अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का किया लोकार्पण
- विधिक जागरूकता कार्यक्रम: न्यायाधीश ने छात्रों को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
- बुल्स ने जीता सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब, रोमांचक फाइनल में पैंथर्स को हराया
असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी














