काठमांडू, 22 अप्रैल । नेपाल के यातायात व्यवस्था विभाग ने सार्वजनिक परिवहन के साधनों में छात्रों को दी जा रही 45 प्रतिशत किराया छूट को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया है।
नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ, सार्वजनिक यातायात केंद्रीय महासंघ और साझा यातायात सहकारी संस्था लिमिटेड को पत्र भेजकर विभाग ने छात्रों को प्राप्त कानूनी अधिकारों का पालन करने की याद दिलाई है। ईंधन की कीमत बढ़ने के बाद कुछ सार्वजनिक वाहनों में छात्रों को छूट न देने की शिकायतें बढ़ रही हैं। विभाग के अनुसार शिकायत पेटिका में छात्रों की ओर से 45 प्रतिशत निर्धारित छूट न मिलने की कई शिकायतें मिल रही हैं।
परिवहन विभाग ने भेजे गए पत्र में सरकार और परिवहन व्यवसायियों के बीच १ मार्च, २००९ को हुए निर्णय की याद दिलाई गई है। उस समझौते के अनुसार छात्रों को किराए में 45 प्रतिशत छूट दी जाती रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई भी वाहन छात्र परिचय पत्र होने के बावजूद छूट देने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
Breaking News
- नेपाल की राजधानी काठमांडू विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर सबसे ऊपर
- ईंधन और खाद्य सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार विफल : कांग्रेस अध्यक्ष
- राष्ट्रपति ने कलाकारों से की मुलाकात
- बंगाल में अमित शाह का ममता सरकार पर निशाना, बोले- ममता को टाटा-बाय बाय करो
- पश्चिम बंगाल में बदलाव की स्पष्ट बयार, ममता सरकार की विदाई तय : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- खरसिया में 52 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 13 हजार किमी की साइकिल यात्रा ने जगाई नई सोच, साक्षी बना लखनऊ
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
- आखिरकार अमेरिकी सीनेट में बजट प्रस्ताव पारित
नेपाल सरकार ने सार्वजनिक परिवहन सेवा में छात्रों को दी ४५ प्रतिशत की छूट, फैसला लागू करने का निर्देश




.jpg)
.jpg)









