भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम एजेंसी ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी भी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, पंजाब, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज गरज के साथ तेज हवाओं और तूफान की स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
केरल, माहे, कोंकण, गोवा और गुजरात में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

.jpg)





.jpg)


.jpg)





