केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा है कि भारत 51,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के समर्थन से वित्त वर्ष 2026-27 में 62 जहाजों को शामिल करने के लिए एक रोडमैप को आगे बढ़ा रहा है।
कल नई दिल्ली में होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, श्री सोनोवाल ने बाहरी व्यवधानों से निपटने की क्षमता को मजबूत करने के लिए देश की जहाजरानी क्षमता के तत्काल विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय जहाजरानी निगम और तेल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच 59 जहाजों के अधिग्रहण हेतु संयुक्त उद्यम की भी समीक्षा की। श्री सोनोवाल ने दोहराया कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

.jpg)







.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)