Breaking News

कैलाश खेर ने किए बाबा केदार के दर्शन, धाम में गाया ‘जय जय केदारा’ गीत


देश 30 April 2026
post

कैलाश खेर ने किए बाबा केदार के दर्शन, धाम में गाया ‘जय जय केदारा’ गीत

देहरादून, 30 अप्रैल । प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर वहां विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। कैलाश खेर ने धाम में अपना लोकप्रिय भक्ति गीत ‘जय जय केदारा’ प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भी भावविभोर हो गए।

देश के प्रख्यात गायक कैलाश खेर के मंदिर परिसर में पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा के सदस्यों तथा मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। खेर ने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। इस माैके पर खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति, केदार सभा से सदस्यों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खेर ने यात्रा के लिए व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था बनाए रखना प्रशंसनीय है।

कैलाश खेर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बीच भी श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है।

कैलाश खेर के धाम पहुंचने पर श्रद्धालु भी उत्साहित दिखे। कैलाश खेर ने अपना लोकप्रिय भक्ति गीत ‘जय जय केदारा’ प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु काे भी भावविभोर कर दिया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.