नई दिल्ली, 30 अप्रैल । रियान पराग को आईपीएल 2026 में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान पराग को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े जाने पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि पराग ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन किया है, जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है। यह घटना मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान हुई, जब राजस्थान रॉयल्स 222 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था। पराग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।
बीसीसीआई ने यह भी संकेत दिया है कि वह इस मामले में और कड़ी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहा है, ताकि आईपीएल की साख बरकरार रखी जा सके। बोर्ड टीम, अधिकारियों और संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि इससे पहले 10 अप्रैल को गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंदर पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के कारण 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने अपनी गलती को अनजाने में हुई चूक बताया था और बिना शर्त माफी भी मांगी थी।
यह दोनों मामले सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के जरिए उजागर हुए, जिससे आईपीएल में अनुशासन और नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
Breaking News
- चिकित्सा मंत्रालय के सचिव ने कर्नाटक सरकार के साथ विभिन्न प्रमुख योजनाओं पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- सरकार ने आश्वासन दिया है कि खरीफ 2026 सीजन के लिए देश में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है।
- ईसीआई ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए क्यूआर कोड आधारित आईडी प्रणाली शुरू की
- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए शून्य-शेष राशि वाला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बचत खाता शुरू किया है।
- देश में एलपीजी की सौ फीसदी आपूर्ति की गई सुनिश्चित, स्टॉक की कमी नहीं: केंद्र
- कियारा आडवाणी का क्यूट अंदाज, गाया 'बेबी शार्क' गाना, फैंस बोले- पक्का सरायाह का फेवरेट सॉन्ग होगा
- ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े गए रियान पराग, मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना
- व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट के जरिए चला रहे थे सट्टा नेटवर्क, 3 खाईवाल अरेस्ट
- ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई सैन्य ताकत, हमने अपनी शर्तों पर युद्ध को रोका : राजनाथ
- बस्तर के जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों से लोगों को मिल रहा पानी
ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े गए रियान पराग, मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना


.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)