नई दिल्ली, 01 मई। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन तक कमजोरी का सामना करने के बाद आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में चांदी गिरावट का शिकार हो गया है। चेन्नई को छोड़ कर देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 220 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 240 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1,520 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की जोरदार तेजी दर्ज की गई है। सोना के विपरीत चांदी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।
घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
दूसरी ओर, चांदी के भाव में कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,626.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। इसी तरह चांदी भी आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में 74.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,50,820 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- जंग के खर्चे को लेकर झूठ बोल रहा है पेंटागन', ईरान ने लिए अमेरिका के मजे; लगाए बड़े आरोप
- भारत-यूएई सीईपीए मजबूत व्यापार वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है और नए अवसर खोल रहा है: पीयूष गोयल
- क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया
- साल के दूसरे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप स्टेज के लिए तैयार 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम
- सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में गिरावट
- भारत खेड़ा ने एमएसएमई मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला
- विधवा महिला ने पार्षद पर घर के मुख्य द्वार में ताला लगाने का लगाया आरोप
- बिलासपुर कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, प्रयास विद्यालय के परिणामों की सराहना
- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का महत्व और संदेश
- बुद्ध जयंती: शांति, ज्ञान और करुणा को श्रद्धांजलि”
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में गिरावट












.jpg)
.jpg)

