काठमांडू, 02 मई। अमेरिका के मध्य एवं दक्षिण एशियाई मामलों के विशेष दूत तथा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नेपाल के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के सभापति रवि लामिछाने से मुलाकात की है।
काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, गोर शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे लामिछाने से मिलने बूढ़ानीलकण्ठ स्थित उनके निवास पहुंचे थे। लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद वे सुबह 9 बजे वहां से निकल गए।
गोर ने आज ही एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर ‘अल्ट्रा एक्स जेन 2’ नामक अमेरिकी कार्गो ड्रोन का परीक्षण उड़ान भी किया था। उनके साथ नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत स्कट चार्ज भी बेस कैंप गए थे। हालांकि, ड्रोन उड़ान की अनुमति और कार्यक्रम के बारे में नेपाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि गोर शुक्रवार शाम नई दिल्ली से छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ काठमांडू पहुंचे थे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर नेपाल के विदेश मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद वे काठमांडू दरबार स्क्वायर क्षेत्र के भ्रमण पर भी गए। उनका आज रात नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
Breaking News
- बंगाल में एग्जिट पोल के सर्वे में BJP की बल्ले-बल्ले, 2021 में भी सर्वे ने उसे दिलाया था बहुमत, रिजल्ट आया था उलट
- यह चुनाव आयोग का अधिकार', केंद्रीय कर्मचारियों की काउंटिंग ड्यूटी पर सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को झटका | 5 बड़ी बातें
- बगाल में रिपोलिंग के दौरान संविदा कर्मचारी तैनात, भड़के शुभेंदु अधिकारी बोले- क्या लोकतंत्र का भविष्य
- अरुणाचल प्रदेश के कामले जिला में 2.4 तीव्रता का भूकंप
- संदीप पाठक पर दो एफआईआर दर्ज, भाजपा ने भगवंत मान पर बदले की कार्रवाई का लगाया आरोप
- सरकार ने वास्तविक समय में आपदा संबंधी चेतावनी देने के लिए 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का शुभारंभ किया।
- ईरान में विदेश मंत्री पद से अब्बास अराघची को हटा सकते हैं राष्ट्रपति
- चंचल साहू ने 12वीं में 86.2% अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान
- सुशासन तिहार : ननकी बाई को बिजली बिल में मिली बड़ी छूट
- लेबनान में नए हमले देखने को मिल रहे हैं, नाजुक युद्धविराम के उल्लंघन का खतरा मंडरा रहा है।
नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात





.jpg)






.jpg)
.jpg)

