कुल 126 सीटों में से 105 सीटों के रुझान उपलब्ध हैं। भाजपा 68 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि उसकी सहयोगी एजीपी किसी भी सीट पर आगे नहीं है। कांग्रेस 18 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 8 सीटों पर, रायजोर दल दो सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट में भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से पीछे चल रहे हैं।
असम में सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ, जिसमें अब तक का सबसे अधिक 85.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिन हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला आज होगा उनमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई, विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद (एजेपी) प्रमुख लुरिनज्योति गोगोई शामिल हैं।
सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के मुख्य घटक असम गण परिषद और बोडो पीपुल्स फ्रंट हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, रायजोर दल, एजेपी, सीपीआई (एम), ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी) और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं।
सत्ताधारी भाजपा की निवर्तमान विधानसभा में 64 सीटें हैं, जबकि उसके सहयोगी दलों - एजीपी के पास नौ, यूपीपीएल के पास सात और गठबंधन में फिर से शामिल हुई बीपीएफ के पास तीन विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 26 सदस्य, एआईयूडीएफ के पास 15, सीपीआई (एम) के पास एक और एक निर्दलीय विधायक हैं।







.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)

