लंदन, 06 मई । आईटीटीएफ विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप फाइनल्स में भारतीय पुरुष टीम का अभियान प्री-क्वार्टर चरण (अंतिम 32) में समाप्त हो गया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रिया ने भारत को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
करीब 1 घंटा 34 मिनट तक चले इस मुकाबले में भारत की ओर से मानुष शाह ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, जबकि मानव ठक्कर और साथियान ज्ञानसेकरन अपने-अपने मैच आसानी से हार गए।
मुकाबले की शुरुआत मानुष शाह ने रॉबर्ट गार्डोस के खिलाफ की। उन्होंने पहला गेम 11-6 से जीता, लेकिन इसके बाद 7-11 और 3-11 से अगले दो गेम गंवा दिए। चौथे गेम में 11-8 से वापसी करते हुए मैच निर्णायक गेम तक पहुंचाया, जहां उन्हें कड़े मुकाबले में 11-13 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच कुल 46 मिनट तक चला।
इसके बाद भारत 0-1 से पीछे हो गया और अगले दोनों मुकाबलों में भी टीम को निराशा हाथ लगी। मानव ठक्कर को डेनियल हाबेसोन ने 11-7, 11-5, 11-6 से महज 10 मिनट में हराया। वहीं साथियान ज्ञानसेकरन ने थोड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अंततः उन्हें एंड्रियास लेवेनको के खिलाफ 11-5, 11-8, 11-9 से हार झेलनी पड़ी।
इस हार के साथ भारतीय पुरुष टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
Breaking News
- आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी न मिलने से केएससीए निराश, बीसीसीआई के फैसले पर उठे सवाल
- मंडाविया गुरुवार को राष्ट्रव्यापी निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का करेंगे शुभारंभ
- सरकार के संवैधानिक परिषद अध्यादेश का नेपाली कांग्रेस संसद में विरोध करेगी
- भारत-वियतनाम साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे, साथ जीतेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
- भौतिकविदों ने एक विचित्र प्रयोग का प्रस्ताव रखा है जिसमें समय क्वांटम अवस्था में चला जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में अमेरिका और खाड़ी देशों के सहयोगी देशों ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से मुक्ति न देने पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।
- वेव्स डॉक बाजार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून तक मुंबई के एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में होगा
- दुर्ग जिले में औषधि विक्रेताओं की सघन जांच, तीन फर्मों को नोटिस
- पाटन को मिली करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए शिक्षा मंत्री, नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद
विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत की निराशाजनक हार, ऑस्ट्रिया ने 3-0 से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर












.jpg)


