रायगढ़ 08 मई। रायगढ़ शहर का ऐतिहासिक गजमार पहाड़ मंदिर अब धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां स्थापित होने जा रही 51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने बुधवार की देर शाम विधिवत भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुए कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला। पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ आने वाले समय में औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा।उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ पर स्थापित होने वाली यह भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा शहरवासियों की श्रद्धा, विश्वास और जनभागीदारी का प्रतीक बनेगी। लगभग 10 टन वजनी इस प्रतिमा का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहाड़ मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रतिमा स्थापना के बाद यह स्थल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन गतिविधियों और छोटे व्यापारों को नई गति मिलेगी।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से बनने वाली यह प्रतिमा समाज की सामूहिक शक्ति और आस्था का प्रतीक होगी।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, अरुणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Breaking News
- भारत 2026 में अपनी अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स समूह और लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।
- अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
- नई दिल्ली के नेहरू प्लेस डाकघर के नवीनीकरण के साथ इंडिया पोस्ट ने आधुनिकीकरण अभियान शुरू किया।
- ट्रंप के युद्धविराम की पुष्टि के बाद यूएई ईरान के हवाई हमले का जवाब दे रहा है।
- सुशासन तिहार : औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी
- रायगढ़ में पीएम-राहत योजना के तहत घायलों को मिल रहा 1.50 लाख तक का इलाज
- जॉन मैकगिन के दो गोलों की बदौलत एस्टन विला यूरोपा लीग के फाइनल में पहुंची
- गुजरात देश के अग्रणी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में हुआ शामिल
- एस्टन विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को रौंदकर यूरोपा लीग फाइनल में बनाई जगह
- निगम ने आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर की दुकान को लिया अधिपत्य में
रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा गजमार पहाड़ मंदिर, 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना





.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)

