Breaking News

दुर्ग : माेटरसाइकिल सवार मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरा, महिला की माैत


शहर 09 May 2026
post

दुर्ग : माेटरसाइकिल सवार मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरा, महिला की माैत

दुर्ग / भिलाईनगर, 09 मई । भिलाई के अंडा थाना अंतर्गत बीती रात टायर फैक्ट्री डोकीडीह रोड अंडा के पास एक माेटरसाइकिल सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। हादसे में माेटरसाइकिल पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना अंडा प्रभारी पारस राम ठाकुर ने बताया कि रेखा बाई साहू (42 वर्ष) निवासी उतई अपने बहनोई के साथ माेटरसाइकिल पर सवार होकर गुण्डरदेही से उतई वापस लौट रही थीं।

इसी दौरान टायर फैक्ट्री डौकीडीह रोड के पास अचानक माेटरसाइकिल के सामने मवेशी आ गया। चालक संभल पाता, उससे पहले ही माेटरसाइकिल मवेशी से जा टकराई और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में रेखा बाई साहू को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सूचना दी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.