अररिया, 09 मई । पश्चिम बंगाल में सुभेन्दु धिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। सीमा क्षेत्रों में सख्त निगरानी और जांच प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नेपाल सरकार की ओर से मिले निर्देशों के बाद मोरंग जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां शरण लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के नेपाल में प्रवेश की आशंका को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जोगबनी मुख्य सीमा नाका सहित नेपाल में प्रवेश के सभी प्रमुख बिंदुओं पर सुरक्षा एजेंसियों की भारी तैनाती की गई है। भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पत्र जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
शनिवार को नेपाल के मोरंग जिले के सीडीओ युवराज कट्टेल, पुलिस एसपी कवित कटवाल और एपीएफ के एसपी घिनेंद्र बहादुर भंडारी स्वयं सीमा पर मौजूद रहे और पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी की। अचानक कड़ी की गई जांच व्यवस्था के कारण भारतीय सीमा से नेपाल जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, दैनिक मजदूरी के लिए नेपाल जाने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और वैध पहचान पत्र न होने पर कई लोगों को वापस लौटाया गया।
जोगबनी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और कोलकाता से आने वाली ट्रेनों के पहुंचने के बाद भारतीय और नेपाली नागरिकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सीमा पर जाम की स्थिति बनी रही।
इस संबंध में नेपाल के मोरंग सीडीओ युवराज कट्टेल ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि यह नियम केवल भारतीय नागरिकों पर ही नहीं, बल्कि सभी देशों के नागरिकों पर समान रूप से लागू है। उन्होंने बताया कि आंतरिक सुरक्षा और अवैध घुसपैठ को रोकने के उद्देश्य से नेपाल सरकार के निर्देशों के अनुसार सीमा पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नेपाल या भारत आने-जाने के दौरान हमेशा वैध पहचान पत्र साथ रखें।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद संभावित घुसपैठ की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को भी नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इसी के तहत लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। भारतीय पक्ष में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान भी हर आने-जाने वाले व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच कर रहे हैं।
Breaking News
- सूरजपुर : नेशनल लोक अदालत में 83 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
- नोएडा में सीएक्यूएम को 28 जगहों पर मिली धूल और निर्माण कार्यों के कूड़े के ढेर
- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
- कुसमुंडा में सड़क के गड्ढे बने जानलेवा, ट्रेलर की चपेट में आने से एसईसीएल कर्मी की मौत
- शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- मनोहर स्मृति न्यास छात्रवृत्ति योजना: 12वीं तक के जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता
- सीहोर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की रजत जयंती और पीएमजीएसवाई-IV के शुभारंभ का आयोजन किया जाएगा।
- ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोरा को गिरफ्तार किया।
- बहरीन ने कथित आईआरजीसी संबंधों के आरोप में 41 लोगों को गिरफ्तार किया
- अनीश भानवाला ने 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा



.jpg)








.jpg)


.jpg)