रायपुर, 12 मई । भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 एवं 14 मई 2026 को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे ग्रामीण विकास मंत्रालय अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा ग्रामीण विकास से जुड़े जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हितग्राहियों से संवाद करेंगे।
पासवान 13 मई को राज्य स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) सहित ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
इसके साथ ही वे वीबी-जी राम जी से संबंधित तैयारियों एवं ग्राम पंचायतों में संचालित ग्रामीण विकास गतिविधियों की भी जानकारी लेंगे। पासवान प्रवास के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान 14 मई को ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं नवाचारों का अवलोकन कर लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगे।
Breaking News
- भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप से कैट प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
- बस्तर आइडल 2026' में रायपुर की अरुणिमा शर्मा ने जूनियर कैटेगरी में जीता द्वितीय स्थान
- ‘माड़ बचाओ अभियान’ : नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
- केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 मई से दाे दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
- एन रंगासामी कल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
- नितिन नवीन का पुडुचेरी दौरा, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग
- भारत और नॉर्वे समुद्री और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में अधिक अवसरों की तलाश कर रहे हैं: राजदूत
- DigiHaat ने भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'स्वदेशी' मार्केटप्लेस लॉन्च किया।
- मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता
- पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET अंडर ग्रेजुएट परीक्षा रद्द; CBI जांच के आदेश
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 मई से दाे दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर












.jpg)


.jpg)