नई दिल्ली:
बॉलीवुड सितारों के पुराने इंटरव्यू में
कई बार ऐसे मजेदार मोमेंट्स कैद हो जाते हैं जो सालों बाद भी लोगों को हंसने पर
मजबूर कर देते हैं. खासतौर पर तब जब किसी स्टार का जवाब इतना अनएक्सपेक्टेड और
मजाकिया हो कि सामने बैठे लोग भी अपनी हंसी कंट्रोल न कर पाएं. इन दिनों सोशल
मीडिया पर ऐसा ही एक पुराना वीडियो क्लिप फिर वायरल हो रहा है. इसमें करण जौहर के
एक सवाल पर ऋतिक रोशन ने आमिर खान और सलमान खान की हाइट को लेकर ऐसा मजाक कर दिया
कि बगल में बैठीं प्रियंका चोपड़ा ठहाके लगाकर हंस पड़ीं.
आमिर या सलमान, किसके साथ काम करना चाहेंगे?
वीडियो में करण जौहर, ऋतिक रोशन
से पूछते हैं कि अगर मौका मिले तो वे आमिर खान और सलमान खान में से किस एक्टर के
साथ काम करना पसंद करेंगे. सवाल सुनते ही ऋतिक बिना रुके मजाकिया अंदाज में कहते
हैं, वे दोनों ही एक ही कद के हैं. ऋतिक का जवाब सुनते ही
प्रियंका चोपड़ा जोर से हंसने लगती हैं, जबकि करण
जौहर भी मुस्कुराने लगते हैं. यहां हाइट शब्द का मतलब उनके स्टारडम या स्तर
से भी निकाला जा सकता है और ऊंचाई से भी.
हालांकि सलमान खान और आमिर खान की हाइट कई बॉलीवुड सितारों के मुकाबले कम भी है.
अब ऋतिक रोशन
के इस जवाब का असली मतलब क्या था, ये तो वही बेहतर जानते होंगे. लेकिन प्रियंका चोपड़ा जिस तरह इस
बात पर खिलखिलाकर हंस पड़ीं, उससे सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने इसे दोनों स्टार्स के कद
पर किए गए मजाक से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर
खूब रिएक्शन आ रहे हैं. कई लोग ऋतिक रोशन की हाजिरजवाबी और उनकी कॉमिक टाइमिंग की
तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स पर हल्का-फुल्का
मजाक बता रहे हैं.



.jpg)
.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
