काठमांडू, 27 मई । प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह एक सप्ताह के भीतर संसद में उपस्थित होंगे। विपक्षी सांसदों की ओर से लगातार अवरोध किए जाने के बीच सत्ता दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने सदन में बुधवार को यह आश्वासन दिया है।
आरएसपी के मुख्य सचेतक कवीन्द्र बुरलाकोटी ने बुधवार को प्रतिनिधि सभा की दूसरी बैठक में कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री की उपस्थिति से संसद को सुचारु रूप से चलाने का माहौल बनेगा।
विपक्षी दल यूएमएल की उपनेता पद्मा अर्याल ने सत्तापक्ष पर स्पीकर की अध्यक्षता में हुई कार्यव्यवस्था परामर्श समिति की बैठक में सहमति बनने के बावजूद अपना पक्ष प्रस्तुत करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संसद सरकार की प्रशंसा करने का मंच नहीं है और विपक्ष ने सरकार को जवाबदेह बनाने की अपनी जिम्मेदारी पूरी की है।
अन्य विपक्षी सांसदों ने भी प्रधानमंत्री की संसद में उपस्थिति को लेकर स्पीकर से स्पष्ट रूलिंग देने की मांग की। इसके बाद स्पीकर डीपी अर्याल ने सांसदों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति को लेकर आरएसपी की ओर से जानकारी प्राप्त हो चुकी है। स्पीकर की अपील के बाद विपक्षी सांसदों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया और सदन में प्रस्तुत विधेयक पर चर्चा में भाग लिया।
Breaking News
- UAE जगमगाती रोशनी और गुलजार बाजारों के साथ ईद की भावना का स्वागत कर रहा
- ट्रंप के आशीर्वाद से पैक्सटन ने टेक्सास अमेरिकी सीनेट का प्राइमरी चुनाव जीता, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
- चंद्रमा पर दोबारा बसने की होड़ के बीच नासा ने चंद्र 'शहर' के लिए अपनी परिकल्पना प्रस्तुत की।
- एसआईआर पर भाजपा ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण की नसीहत दी
- शीतला मंदिर चोरी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एसपी ने चाेर काे जल्द पकड़ने के दिए निर्देश
- सुशासन तिहार के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की पहल
- सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग मूल्यांकन पोर्टल में किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की आशंका को स्पष्ट किया है।
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन ने न्याय विभाग के खिलाफ मुकदमा दायर किया
- वन मंत्री ने तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में लिया एक्शन, DFO को हटाया
- Kharge ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, गर्मी पर अपील की आलोचना
नेपाल संसद में सत्ता पक्ष ने एक सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री की उपस्थिति का आश्वासन दिया















