नई दिल्ली, 28 मई । घरेलू शेयर बाजार में आज बकरीद के मौके पर छुट्टी है। छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तरह ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी बकरीद की छुट्टी होने की वजह से आज दिन के पहले सत्र में यानी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कारोबार नहीं हो रहा है। हालांकि एमसीएक्स में शाम पांच बजे से रात 11:30 तथा 11:55 बजे तक दूसरे सत्र में सामान्य कारोबार होगा।
स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बकरीद की छुट्टी होने के कारण बीएसई में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, न्यू डेट सेगमेंट- रिपोर्टिंग, सेटलमेंट एंड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (एनडीएस-आरएसटी), ट्राई पार्टी रेपो, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (ईजीआर), कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सभी के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है।
इसी तरह एनएसई में भी बकरीद की छुट्टी होने के कारण इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट्स में छुट्टी है। इनमें आज कोर्ई कारोबार नहीं होगा।
स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार मई के महीने में आज की बकरीद की छुट्टी होने के बाद जून के महीने में सिर्फ एक दिन 26 जून को मोहर्रम के कारण स्टॉक मार्केट में कारोबार नहीं होगा। इसके बाद जुलाई और अगस्त में स्टॉक मार्केट में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा और कोई छुट्टी नहीं होगी। सितंबर के महीने में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होगी।
इसके बाद अक्टूबर के महीने में दो तारीख को महात्मा गांधी जयंती के कारण स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। इसी महीने 20 तारीख को स्टॉक मार्केट में दशहरा की छुट्टी होगी, जबकि 10 नवंबर को बलि प्रतिपदा के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी। नवंबर के महीने में 24 तारीख को श्री गुरु नानक देव गुरु परब की छुट्टी रहेगी। इसी तरह साल के आखिरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।
इस हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कुल 16 दिन छुट्टी की घोषणा की गई है। पूरे साल के दौरान सबसे अधिक छुट्टी मार्च के महीने में दी गई है। मार्च के महीने में तीन मार्च को होली की छुट्टी थी, जबकि 26 मार्च को रामनवमी की और मार्च के आखिरी दिन 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी थी। मार्च के बाद तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी थी, जबकि 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहा। इसी तरह एक मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं हुआ था।
इस साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त शनिवार के दिन रहने वाला है। इसी तरह दिवाली आठ नवंबर को रविवार के दिन होगी। शनिवार और रविवार होने की वजह से इन दोनों दिनों को स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। दिवाली के दिन रविवार होने के बावजूद स्टॉक मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हालांकि मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।
Breaking News
- मंगलुरु में सजेगा सर्फिंग का महासंग्राम, कल से शुरू होगा सातवां एनएमपीए इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग
- काजीपेट रेल निर्माण इकाई का काम लगभग पूरा, जल्द शुरू होगा इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण
- भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों को मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचानः प्रह्लाद पटेल
- बारिश से पहले एक्शन मोड में निगम, सफाई में लापरवाही पर होगी सख्ती : महापौर रामू रोहरा
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन
- वीर सावरकर के विचार और उनका योगदान
- लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय विधानसभा की कार्यवाहियों के 89 खंडों और त्रैमासिक पत्रिका ‘विधान-चेतना’ के प्रवेशांक का किया लोकार्पण
- संयुक्त अरब अमीरात ने ईद अल अधा को प्रार्थनाओं, शांति की अपील और उत्सव के माहौल के साथ मनाया।
- कर्नाटक : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव
- मटेता के गोल से क्रिस्टल पैलेस ने जीता पहला यूरोपीय खिताब, बना यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग चैंपियन
स्टॉक मार्केट में आज बकरीद की छुट्टी, एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होगा सामान्य कारोबार















