Breaking News

हॉस्पिटल में भर्ती महिला को बीमा सहायता देने से मुकरी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी

post

हॉस्पिटल में भर्ती महिला को बीमा सहायता देने से मुकरी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी

रायपुर। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने पॉलिसीधारक को बीमा सहायता देने से इनकार कर दिया है, जब पॉलिसीधारक को ठीक समय पर सहायता की जरूरत पड़ी तो स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी बीमा सहायता देने से मुकर गया। मामला राजधानी रायपुर शहर का है। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से पीड़ित महिला मरीज का कृष्णा छाबड़िया है, उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 सालों से स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नियमित रूप से जमा कर है।

हाल ही में उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन द्वारा रायपुर स्थित वेंकटेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के पश्चात इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा कंपनी से कैशलेस सुविधा और बीमा सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन कंपनी द्वारा लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर सहायता देने से इनकार किया गया। जबकि कृष्णा छाबड़िया की पॉलिसी पूरी तरह चालू है, समय-समय पर सभी प्रीमियम जमा करती रही हैं। बीमारी की गंभीर स्थिति में इस प्रकार का व्यवहार स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा करना अत्यंत मानसिक, आर्थिक एवं भावनात्मक पीड़ा को बताता है। पॉलिसीधारक कृष्णा छाबड़िया ने पुलिस स्टेशन न्यू राजेंद्र नगर से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करते न्याय दिलाने की मांग की हैं।

ठगा रहे लोग, पुलिस कार्रवाई के नाम पर भेज रही उपभोक्ता फोरम स्टार हेल्थ इंश्योरेंस छत्तीसगढ़ में मेडिकल सेटलमेंट केस को भी अपनी मर्ज़ी से नकार रहा है अधिकांश शिकायतें स्टार हेल्थ इंश्योरेंस से आ रही है, सभी हेल्थ इंश्योरेंस के केस में देखने को मिला है मरीज़ अस्पताल में एडमिट हो जाता है उसके बावजूद सारे दस्तावेज़ देने और मेडिकल केस के सेटलमेंट के लिए दस्तावेज़ पूर्ति करने के उपरांत भी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस वाले पॉलिसीधारक को गुमराह कर उसका केस भी ज़ब्त कर रहे हैं और क्लेम सेटलमेंट नहीं कर रहे। पैसा देने से इंकार कर रहे है। यहाँ तक कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी पुलिस भी असहाय है।

पुलिस ने भी किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जबकि सीधा मामला बनता है ठगी का। हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर लोगों से पैसा लेकर ठगी कर ली जा रही है। हेल्थ इंश्योरेंस के नाम से पैसा लेकर छत्तीसगढ़ की जनता से ठगी किया जा रहा है, ऐसे ठगी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मौन है। पुलिस विभाग असहाय है। असमर्थ है।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.