भोपाल, 31 मई । खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज की रात बेहद खास होने जा रही है। इस दौरान आकाश में अद्धुत नजारा देखने को मिलेगा। आज की रात ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा का चांद ब्लू माइक्रो मून के रूप में दिखाई देगा। यह साल 2026 का सबसे छोटा फुल मून होगा।
मध्य प्रदेश की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना पर बताया कि ब्लू मून नाम सुनकर लोग यह न समझें कि चांद नीले रंग का दिखेगा। यह सिर्फ एक पारंपरिक नाम है। जब एक ही अंग्रेजी कैलेंडर महीने में दो पूर्णिमा आती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा के चांद को ब्लू मून कहा जाता है। इसका कारण यह है कि दो लगातार पूर्णिमाओं के बीच का समय लगभग 29.5 दिन होता है। इस महीने पहली पूर्णिमा एक मई को थी और रविवार, 31 मई को यह दूसरी पूर्णिमा है।
सारिका के अनुसार, आज पूर्णिमा की रात चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए अपने सबसे दूर बिंदु यानी एपोजी पर रहेगा। पृथ्वी से अत्यधिक दूरी लगभग 4 लाख 6 हजार किलोमीटर होने के कारण यह आम पूर्णिमा के मुकाबले आकार में लगभग 5 से 7 प्रतिशत छोटा और करीब 10 प्रतिशत कम चमकीला दिखाई देगा। इसी वजह से इसे माइक्रो मून कहा गया है। एक ही रात को मंथली ब्लू मून और माइक्रो मून का एक साथ होना बेहद दुर्लभ संयोग है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित रहेगा इसलिये इसे स्कार्पियो ब्लू मून भी कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज की रात एक और खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा। चांद आसमान में वृश्चिक राशि के सबसे चमकदार और सुर्ख लाल तारे एंटारेस के बेहद करीब से गुजरता हुआ नजर आएगा। इसे आप बिना किसी टेलिस्कोप या बाइनाकुलर के आज पूरी रात इस खूबसूरत नजारे को साफ देख सकते हैं।
सारिका ने बताया कि अगले ब्लू मून देखने के लिए आपको लंबा इतजार करना पड़ा, क्योंकि इसके बाद 20 मई 2027 को सीजनल ब्लू मून, 31 दिसम्बर 2028 को पूर्णचंद्रग्रहण के साथ मंथली ब्लू मून और 24 अगस्त 2029 को सीजनल ब्लू मून देखने को मिलेगा।
Breaking News
- सांसद अभिषेक बनर्जी की भर्ती को लेकर बढ़ा विवाद, ममता के वीडियो से सियासी तूफान
- विश्व धूम्रपान निषेध दिवस: जीवन बचाने का अभियान
- फुटबॉल: पीएसजी ने लगातार दूसरी बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता
- सुशासन तिहार: जरूरतमंद परिवार को मिला नया आशियाना
- बांग्लादेश के फरीदपुर जिले में खसरे से मई में 18 की मौत
- आज रात आकाश में दिखेगा साल का सबसे छोटा ब्लू माइक्रो मून
- कालेज छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यय से बताए नशे के दुष्परिणाम
- OMG! 10 दिन से गुफा में फंसे चार लोग रेंगकर खुद निकले बाहर, 2 अब भी लापता
- लचोड़ी आईटीआई में छात्रों को बताए कानूनी अधिकार
- बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
आज रात आकाश में दिखेगा साल का सबसे छोटा ब्लू माइक्रो मून













