नई दिल्ली, 03 जून । भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि प्रथम सीट आवंटन 9 जून को जारी किया जाएगा।आईआईएमसी ने इस वर्ष तीन नए एमए कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसमें हेल्थ कम्युनिकेशन, मीडिया एंड कम्युनिकेशन गवर्नेंस तथा कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड ब्रांड मैनेजमेंट शामिल हैं। इसके साथ ही संस्थान अब अपने छह परिसरों में कुल छह एमए कार्यक्रम संचालित करेगा।
बुधवार को संस्थान के प्रवेश प्रभारी एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. राकेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि सभी एमए और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश, केवल ई-काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। संस्थान के चार पारंपरिक पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम- अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता तथा विज्ञापन एवं जनसंपर्क भी इस वर्ष उपलब्ध रहेंगे।एमए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री और सीयूईटी-पीजी (सीओक्यूपी17) में वैध स्कोर होना आवश्यक है। वहीं, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए स्नातक डिग्री के साथ सीयूईटी-पीजी स्कोर अनिवार्य है।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए 20 हजार रुपये की सीट स्वीकृति शुल्क जमा करनी होगी। संस्थान ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पूर्व प्रवेश सूचना और प्रॉस्पेक्टस ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा अपनी प्राथमिकताएं सोच-समझकर भरने की सलाह दी है।
Breaking News
- बीजापुर वन विभाग ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में 12 करोड़ का किया भुगतान
- आईआईएमसी में एमए और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
- 10 दिन बाद भी नहीं बुझी ट्रेचिंग ग्राउंड की आग, धुएं से लोग हलकान
- जबरन मजदूरी वाले उत्पादों पर US ने रोक लगाने की योजना बनाई
- सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान
- सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू
- महापौर बाघमार ने वार्ड 57-58 का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- बलोचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 17 विद्रोही मारे, 24 घंटे से बलपूर्वक उठाए जा रहे लोग
- दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा
- गौरेला पेंड्रा मरवाही : ग्राम पंचायतों में पांच जून को होगी विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
आईआईएमसी में एमए और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू














