रायपुर, 04 जून । छत्तीसगढ़ में एक जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम और उपचुनावों के नतीजे आज गुरुवार काे घोषित किए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में जारी मतगणना के बीच कई सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। प्रदेशभर में नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच समेत कुल 1310 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया था।
नगरीय निकाय चुनाव के तहत पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस ने दो नगर पंचायतों में जीत दर्ज की है।इस चुनाव में नवगठित नगर पंचायतों घुमका, बम्हनीडीह, शिवानंदनपुर और पलारी के परिणामों पर विशेष नजर रही। इन क्षेत्रों में पहली बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कवर्धा जिले की सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में केवल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया था। यहां भाजपा की महिला उम्मीदवार सरिता संतोष मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 754 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।राजनांदगांव जिले की नवगठित घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस उम्मीदवार फूलमती वर्मा ने अध्यक्ष पद का चुनाव 85 मतों से जीत लिया। वहींं, 11 वार्डों में भाजपा, 3 वार्डों में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार रमेश डडसेना ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वार्ड परिणामों में भी भाजपा का दबदबा देखने को मिला। वहींं, 11 वार्डों में भाजपा, 3 वार्डों में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।सूरजपुर जिले की शिवानंदनपुर नगर पंचायत में BJP के उम्मीदवार रितेश जायसवाल अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में सफल रहे। वार्ड चुनावों में यहां भी मुकाबला कांटे का रहा। कुल 15 वार्डों में से 8 वार्डों में कांग्रेस और 7 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए।
बालोद जिले की नवगठित पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस उम्मीदवार यानेश कुमार ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वार्ड चुनाव परिणामों में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। यहां 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए हैं, जबकि 1 वार्ड में दोनों उम्मीदवाराें को बराबर मत मिले हैं। इस वार्ड के विजेता का फैसला अब टॉस के जरिए किया जाएगा।
बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-1 इंदिरा वार्ड में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रामकृष्ण तिवारी ने जीत हासिल कर नए पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए। यह सीट पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जिसके चलते उपचुनाव कराया गया था।
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-29 संजय गांधी नगर (तारबाहर) में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार शेख आज़म ने भाजपा उम्मीदवार वी. मधुसूदन राव को पराजित कर पार्षद पद पर कब्जा जमाया।
जशपुर नगर पालिका में हुए उपचुनाव में भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता साहू विजयी रहीं, जबकि वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा उम्मीदवार प्रिया सिंह ने जीत हासिल की।
Breaking News
- दिव्यांगजनों का जीवन होगा सरल, सुगम और आत्मनिर्भर, समाधान शिविर में मिला मोबाइल
- ’अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों में इबोला वायरस के लक्षण नहीं, आइसोलेशन में रखे गए है’
- एआई बड़ा जोखिम; कानूनी, वित्तीय के साथ प्रतिष्ठा को पैदा कर सकता है चुनौतियां : विप्रो
- नासा के नए अध्ययन में यह प्रस्ताव सामने आया है कि पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति सौर मंडल के भीतर से हुई है।
- केंद्र सरकार ने एनएचपीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 4,300 करोड़ रुपये
- मई में मांग में 9% की वृद्धि के साथ इस्पात क्षेत्र ने विकास की गति बरकरार रखी।
- सिंदूर पार्क के संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर समिति की हुई पहली बैठक
- दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक
- बंगाल में विधाननगर नगर निगम भी तृणमूल के हाथ से निकला, मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा
- पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में तीन पर भाजपा का कब्जा, दाे पर कांग्रेस की जीत
पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में तीन पर भाजपा का कब्जा, दाे पर कांग्रेस की जीत














