रायपुर, 05 जून । राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक में बरती जा रही लगातार लापरवाही, तकनीकी खामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने आज शुक्रवार काे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समीप जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मांग की है कि आम जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर किए जा रहे इस घटिया निर्माण कार्य की जांच किसी निष्पक्ष व स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में कांग्रेस जनों में हाथों में तख्तियाँ लेकर प्रदर्शन किया। इन तख्तियों में निर्माणाधीन स्काईवॉक के निर्माण में हो रही गड़बड़ी और जन सुरक्षा को लेकर नारे लिखे हुए थे, प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की ।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने शासन-प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जो स्काईवॉक पहले सिर्फ अनुपयोगी साबित हो रहा था, वह अब आम जनता के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। अफसरों और निर्माणकर्ता ठेकेदार की साठगांठ के चलते बेहद निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि थोड़ी सी तेज हवा चलने पर भी पूरा स्ट्रक्चर हिलने लगता है। लंबे समय से खुले में पड़े रहने के कारण लोहे के ढांचों में जंग लग चुकी है। अब इसके भारी-भरकम नट-बोल्ट टूटकर नीचे सड़कों पर गिर रहे हैं, जिससे राहगीर और आम जनता चोटिल हो रहे हैं। यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है।
असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि इस जानलेवा लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव को जल्द ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस विभागीय मंत्री के बंगले का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साफ किया है कि यदि स्काईवॉक निर्माण की निष्पक्ष जांच कराकर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो इस आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, मो. सिद्दीक, नागभूषण राव, सुरेश बाफना, जागेश्वर राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष ओम श्रीवास, मनोज सोनकर, अनीष मनिहार, राजेंद्र जैन, राजू नायक, वार्ड अध्यक्ष डुमेंद्र दीप, मुकेश कुकरेजा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर, नागेंद्र वोरा ,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निशा शर्मा, प्रतीक तिवारी, वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ (अस्सू), पूर्व वार्ड अध्यक्ष राजू नायक, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष करण राज, पूर्व वार्ड अध्यक्ष बाबा मसीह, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनीश मनिहार, मनोज पाल ,पूर्व वार्ड अध्यक्ष अनिल सेन, नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Breaking News
- शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
- रायपुर : टीम प्रहरी अभियान: जोन नाै में अवैध ठेलों-गुमटियों पर बड़ी कार्रवाई
- मजदूरों के बच्चे अब केवल मजदूर नहीं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे
- सीमेंट माइंस के श्रमिक की मौत, तबीयत बिगड़ने पर तोड़ा दम
- परीक्षाओं में गंभीर धोखाधड़ी का नामजद आरोपित और कांग्रेस नेता शुचिता का ढोंग रच रहे : भाजपा
- विश्व पर्यावरण दिवस 2026: हरित भविष्य की ओर एक कदम
- 5,300 साल पुरानी ममी ओत्ज़ी में मिला जीवन का नया सुराग, वैज्ञानिक भी हैरान
- रोम डायमंड लीग 2026: नोहा लाइल्स ने 100 मीटर रेस जीता, रुमेश पाथिरागे ने भाला फेंक में रचा इतिहास
- नॉर्वे शतरंज 2026: प्रज्ञानानंद ने ऑल-इंडियन मुकाबले में गुकेश को हराया, खिताबी दौड़ में बरकरार
- निर्माणाधीन स्काईवॉक में तकनीकी खामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
निर्माणाधीन स्काईवॉक में तकनीकी खामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन












