Breaking News

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने कुछ इस तरह मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर की खास तोहफे की तस्वीरें


मनोरंजन 06 June 2026
post

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने कुछ इस तरह मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर की खास तोहफे की तस्वीरें

4 जून 2026 को हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी को एक साल पूरे हो गए. दोनों ने एक साल पहले 4 जून रजिस्टर्ड मैरिज की थी. पहली एनिवर्सरी को इस जोड़े ने बेहद खास तरीके से मनाया    काफी इंटीमेट रहा.


नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों चर्चा में छाई हुई हैं. हिना खान ने एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा है और उनकी खूब आलोचना की है. हिना ने शिल्पा की प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने पर आलोचना की है. सोशल मीडिया पर हिना के पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच हाल में हिना के लिए एक बेहद खास दिन आया, जो उनके निजी जीवन का एक यादगार दिन है. 4 जून 2026 को हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी को एक साल पूरे हो गए. दोनों ने एक साल पहले 4 जून रजिस्टर्ड मैरिज की थी. पहली एनिवर्सरी को इस जोड़े ने बेहद खास तरीके से मनाया.

हीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की. पहली एनिवर्सरी पर रॉकी जायसवाल ने हिना को फूलों का बुके गिफ्ट किया, जिसकी तस्वीर हीना ने स्टोरी मे शेयर की. इसके साथ ही पति की ओर से मिला एक प्यार भरा नोट भी एक्ट्रेस ने दिखाया. नोट में लिखा था हैप्पी एनिवर्सरी माई लव. इसके साथ एक छोटा सा दिल भी नोट में नजर आया. इसके साथ ही हिना ने एनिवर्सरी केक की तस्वीर भी शेयर की, जो उनके फैंस ने उन्हें भेजा था.

हिना-रॉकी की लव स्टोरी

हिना खान ने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टेलीविजन पर डेब्यू किया. इस सीरियल ने न सिर्फ उन्हें शोहरत दिलाई, बल्कि उन्हें उनका जीवन साथी भी दिया. जी हां, शो की शूटिंग के दौरान हिना खान को सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल से प्यार हो गया. एक दशक से ज्यादा समय साथ बिताने के बाद भी उनका प्यार कम नहीं हुआ. समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है. 4 जून, 2025 को दोनों ने शादी कर ली.

हर मुश्किल में रॉकी ने दिया साथ

टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू में, हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपने रिश्ते और मुश्किल समय में भी उसे बनाए रखने के बारे में बात की. रॉकी कैंसर से लड़ाई में भी हर पल हिना के साथ रहे. हिना ने कहा, "रॉकी ​​सच में मेरे लिए बहुत कुछ करते हैं. एक पार्टनर के तौर पर, खासकर जब आप अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हों, तो कोई ऐसा इंसान जो सचमुच 24/7 आपके साथ खड़ा रहे, बहुत मायने रखता है. इस पूरे सफर का सबसे मुश्किल हिस्सा है एंग्जायटी का सामना करना, यह डर कि डॉक्टर आगे क्या कहेंगे, टेस्ट रिजल्ट की चिंता. यह एंग्जायटी धीरे-धीरे आपको अंदर से खोखला कर देती है. लेकिन उनके जैसा इंसान मेरे साथ है, यह किसी वरदान से कम नहीं है. उनके सपोर्ट की वजह से, मैंने कभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.