रायपुर, 08 जून। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बिलासपुर और बेंगलुरु छावनी के बीच एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी।
रेलवे प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून (शुक्रवार) को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन एक तरफा (वन-वे) सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों पर होगा , जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
समर स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य (जनरल) तथा 10 स्लीपर कोच शामिल हैं। इस व्यवस्था के कारण दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। ट्रेन 12 जून को दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी।इसके बाद यह भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन रात 8 बजे बेंगलुरु छावनी स्टेशन पहुंचेगी।
Breaking News
- कच्चे तेल की कीमत से झुलसा शेयर बाजार, बड़ी गिरावट के साथ सेंसेक्स-निफ्टी बंद
- रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की एआई क्षेत्र में एंट्री, सहायक कंपनियों के नाम बदले
- कृषक मान सिंह कंवर ने सराही नई तकनीकें,बेहतर सुविधाओं से सशक्त हो रहे किसान
- रद्द होगा यूनियन: अध्यक्ष की सेवा समाप्ति और 12 कर्मचारियों का निलंबन
- श्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, सांसद बघेल ने लिया आशीर्वाद
- 100 साल पुराने नत्थूजी जगताप स्कूल के नए भवन की मांग, सुशासन तिहार शिविर में सौंपा आवेदन
- राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की
- 10 जून को आयेगा 'अल्फा' का टीज़र
- यूक्रेन का कहना है कि रूसी ड्रोन ने चोर्नोबिल के पास परमाणु ईंधन भंडारण सुविधा पर हमला किया।
- ब्रॉडवे की सबसे बड़ी रात में 'श्मिगाडून!' ने सर्वश्रेष्ठ संगीत नाटक का पुरस्कार जीता।
बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला














