नई दिल्ली, 13 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर युवाओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं तथा देश और दुनिया के भविष्य को आकार देने वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। युवाओं की उपलब्धियां विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बन रही हैं।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि भारतीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। देश के युवा नवाचार और तकनीक आधारित क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने खेल जगत में युवाओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियों ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में खेलों के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र, आधुनिक बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को बढ़ते सहयोग के कारण युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे अधिक से अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Breaking News
- ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ संभावित समझौते पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
- अटल विहार योजना से 184 परिवारों को मिला आशियाना
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में हारीं सिंधु, यामागुची ने रोका खिताबी अभियान
- प्रधानमंत्री मोदी छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हुए; वे फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
- युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री
- प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
- महेश बाबू ने रिलीज किया 'राव बहादुर' का रहस्यमयी टीज़र
- शाम की भूख के लिए काले चने बना हेल्दी ऑप्शन
- फीफा विश्व कप 2026: बलोगुन के दो गोल से अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराया
- नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का संयुक्त उद्घाटन करेंगे नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों
युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री














