Breaking News

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल आज मध्य प्रदेश को देंगे विकास की दो बड़ी सौगातें


देश 20 June 2026
post

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल आज मध्य प्रदेश को देंगे विकास की दो बड़ी सौगातें

 भोपाल, 20 जून । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल आज (शनिवार) मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे इंदौर में विकास की दो बड़ी सौगातें देंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि इंदौर जिले के सांवेर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 42 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों को 2 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की आवास स्वीकृतियां प्रदान की जाएगी तथा 38 हजार से अधिक परिवारों को उनके नवीन पक्के आवासों में गृह-प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री 2 हजार 935 करोड़ रुपये लागत की 48.10 किलोमीटर लंबी महत्वाकांक्षी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.