Breaking News

'दही के शोले' नहीं खाए तो क्या खाया, इस रेसिपी से बनाएंगे तो उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

post

'दही के शोले' नहीं खाए तो क्या खाया, इस रेसिपी से बनाएंगे तो उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

घर पर नाश्ते में अक्सर कुछ ना कुछ अच्छा खाने का मन करता है. ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं. अगर आप भी रोजाना एक जैसा नाश्ता खा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, टेस्टी और झटपट बनने वाला नाश्ता ट्राई करना चाहते हैं तो ‘दही के शोले’ आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन होगा, जिन्हें हंग कर्ड कबाब भी कहते हैं, यह डिश न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

दही के शोले एक ऐसा स्नैक है, जो बाहर से कुरकुरा और अंदर से क्रीमी होता है. इसको दही, पनीर, मसालों और सेहतमंद सब्जियों के कॉम्बिनेशन से बनाया जाता है, जो इसे खास बनाता है. यही वजह है कि बच्चे हो या बड़े, हर कोई इसे चाव से खाते हैं.

इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और उसका पानी अच्छी तरह से निकाल दें. अब इसमें पिसा हुआ पनीर, बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें, ऐसा करने से सभी फ्लेवर एक साथ अच्छे से मिल जाते है और इसका टेस्ट भी काफी अच्छा आता है.

मिश्रण तैयार करने के बाद अब 8 से 10 ब्रेड स्लाइस लें और उसके भूरे हिस्से को काटकर अलग कर दें, फिर ब्रेड को हल्का बेलकर पतला करें और उसमें तैयार मिश्रण भरकर रोल बना लें. ध्यान रखें कि रोल अच्छे से बंद हो जाएं ताकि फ्राई करते समय यह खुले नहीं.

इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन रोल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. साथ ही अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो आप इसे तेल में फ्राई करने कि जगह आप इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं, जिससे कम तेल में भी वही स्वाद मिलता है.

आप गरमा-गरम दही के शोले को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं, साथ ही इस रेसिपी की कुरकुरा स्वाद और क्रीमी फिलिंग आपके नाश्ते को और खास बना देगा.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.