कांगो में मई महीने के बाद से इबोला संक्रमण के 1200 से अधिक मामले सामने आए हैं। कांगों के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इससे 321 लोगों की मृत्यु हुई है। हालांकि, इससे 148 मरीजों के ठीक होने की भी ख़बर है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने भी मरीजों के स्वस्थ होने पर संतोष व्यक्त किया है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी है इबोला का प्रकोप अभी समाप्त नहीं हुआ है।














