जम्मू, 20 जुलाई । जम्मू संभाग के पुंछ और राजौरी में रविवार को अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हुई है और लगभग 12 व्यक्ति लापता हैं। लगातार दूसरे दिन इनकी तलाश की जा रही है। भारी बरिश और खराब मौसम को देखते हुए आज दूसरे दिन भी श्री अमरनाथ यात्रा व मां वैष्णोदेवी यात्रा को रोक दिया गया है। बाढ़ से घरों, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, मवेशियों और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। पुंछ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पड़ोसी जिले राजौरी में भी काफी नुकसान हुआ है।
अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ से जम्मू संभाग में 145 रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 93 मकान पुंछ में, 42 राजौरी में, आठ रियासी में और एक-एक मकान किश्तवाड़ और रामबन में क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुंछ में 17 स्कूलों, 24 पारंपरिक पनचक्कियों और तीन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई इलाकों में बीएसएनएल और एयरटेल की मोबाइल सेवाएं बाधित रहीं। राजौरी में भी भारी तबाही हुई जहां बेला बस स्टैंड और चिल्ड्रन्स पार्क का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बह गया। एक स्कूल और 56 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है साथ ही लगभग 300 घरों में पीने के पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।
वहीं, किश्तवाड़ की छत्रू तहसील में बटवान नाले में अचानक आई बाढ़ से एक जामा मस्जिद, एक मदरसा भवन और एक दुकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। कुल 127 कनाल कृषि भूमि प्रभावित हुई है जिसमें पुंछ में 92 कनाल और राजौरी में 35 कनाल भूमि शामिल है।
एसडीआरएफ, पुलिस, नागरिक प्रशासन और अन्य एजेंसियों की बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं और साथ ही नुकसान का आकलन कर आवश्यक सेवाओं को बहाल करने का काम भी कर रही हैं। चेनानी-नाशरी सुरंग के उत्तरी प्रवेश द्वार के पास भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग की एक सुरंग अवरुद्ध हुई है । भारी बारिश के कारण चोबू नाले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन से उधमपुर-पंचेरी और कैंथगली-मौंगरी सड़कें अवरुद्ध हो गईं।
उपराज्यपाल बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और बचाव कार्य युद्ध स्तर शुरू किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा व मां वैष्णों देवी यात्रा को आज दूसरे दिन भी स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने और बचाव, राहत और बहाली के काम तेज़ी से करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री आज से प्रभावित जिलों का दौरा शुरू कर सकते हैं।
मौसम विज्ञान विभाग ने 23 जुलाई तक रियासी, उधमपुर, रामबन, जम्मू, कठुआ और सांबा सहित कई जिलों के साथ-साथ डोडा, किश्तवार, राजौरी और पुंछ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ और भूस्खलन का पूर्वानुमान जारी किया है।
Breaking News
- हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य
- श्री चित्रा और ISRO बायो-एस्ट्रोनॉटिक्स में पोस्ट-डॉक्टरल प्रोग्राम शुरू करेंगे
- मानसून में कंट्रोल हो सकती है पेट से जुड़ी समस्याएं
- साइबर ठगों को किराये पर बैंक खाते देने वाले 9 युवक गिरफ्तार, पासबुक-एटीएम समेत कई दस्तावेज जब्त
- 'आवारापन 2' से लौटे अरिजीत सिंह
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर
- 75 की उम्र में युवा जैसा जज़्बा: वैज्ञानिक पशुपालन से प्रेरणा बने धनऊ सोनकर
- नीट परीक्षा में पारदर्शिता और छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ किसान यूनियन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग
- अबू धाबी भारत के 22 शहरों के लिए सीधी उड़ानों का विस्तार करेगा
- ईरान के पश्चिमी हिस्से में 5.5 तीव्रता का भूकंप, हिली इमारतें, दहशत फैली
राजौरी-पुंछ में बरसात का कहर, बाढ़, भूस्खलन, कम से कम 12 व्यक्ति लापता, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा दूसरे दिन भी रोकी गई















