रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा ने रिसाली के विकास कार्य के लिए शुक्रवार चार अलग-अलग वार्डों में भूमिपूजन किया। क्षेत्र में 1 करोड़ 65 लाख 94 हजार से सड़क, नाली, भवन और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास जनता के लिए होता है।
विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता ने चुनकर अपना प्रतिनिधि बनाया है। विकास कार्य कभी भी व्यक्तिगत नहीं होता। जनता की मांग पर ही योजनाएं तैयार कर उसे अमल पर लाया जाता है। निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की मंशा अनुरूप कार्य करता है। यही कारण है कि वें लगातार निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों तक पहुंच रहे है और मांग अनुरूप भूमिपूजन कर रहे है। उन्हांेने नागरिकों को आश्वस्त किया कि विकास कार्य में कभी पैसा बाधा नहीं बनेगा। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है। रिसाली निगम गठन के बाद क्षेत्र में विकास हुआ है और आगे भी कार्य होते रहेंगे। विकास कार्य एक सत्त प्रक्रिया है। भूमिपूजन कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद परमेश्वर देवदास, राहुल राय, ममता सिन्हा, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, सारिका साहू, शीला नारखेड़े, डाॅ सीमा साहू, सविता ढवस, गजेन्द्र कोठारी, रमा साहू, मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत समेत मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनुपम साहू उपस्थित थे।
जाने किस वार्ड में कितनी राशि
वार्ड क्र. 32 नेवई भाठा में नाली, सीसी रोड व सौंदर्यीकरण के तीन कार्यों के लिए कुल 19.48 लाख शासन ने स्वीकृत की है। इसी तरह वार्ड क्र. 33 नेवई बस्ती पूर्व में 45 लाख 48 हजार की राशि से कुल दस कार्य, वार्ड क्र. 34 नेवई बस्ती पश्चिम में 29 लाख 45 हजार से चार कार्य और वार्ड क्र. 21 सूर्या नगर में 71 लाख 53 हजार की राशि से कुल सात विकास कार्य होंगे।
Breaking News
- राष्ट्रमंडल खेल : प्रीति और जैसमीन ने मुक्केबाजी में जीते स्वर्ण
- स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी नीदरलैंड की कप्तानी, बास डी लीडे बने नए कप्तान
- सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
- PMGSY-IV में विशेष प्रावधान की मांग
- शिक्षा, संस्कृति और स्वराज के महानायक
- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं राजर्षि टंडन
- सेंसेक्स और निफ्टी जुलाई में करीब 2 प्रतिशत बढ़े, आईटी सेक्टर सबसे आगे रहा
- ‘आपकी उपलब्धि युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी’, पीएम मोदी ने दी पदक विजेताओं को बधाई
- सीडब्ल्यूजी 2026: मेंस जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाल, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज
- टेस्ला ने भारत में मॉडल Y प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव की टेस्ट ड्राइव शुरू की
1.65 करोड़ से होगा रिसाली के वार्डों का विकास, ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन















