नई दिल्ली, 03 अगस्त घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में हुए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी सांकेतिक गिरावट होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर
- भारत वैश्विक पर्यटन केंद्र बनने की ओर अग्रसर, रिकॉर्ड घरेलू यात्राओं और बेहतर बुनियादी ढांचे से मिली नई गति
- राज्यसभा ने MSME विधेयक पारित किया जिसका उद्देश्य विलंबित भुगतानों की समस्या का समाधान करना और विवादों के निपटारे को सरल बनाना है।
- रक्षा मंत्री ने बेहतर रक्षा प्रणाली के लिए वर्दीधारी और नागरिक सेवाओं के बीच अधिक समन्वय का आह्वान किया।
- स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार
- ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान की सफलता युवा महिलाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगी : राष्ट्रपति
- कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर-वनमंत्री श्री केदार कश्यप
- दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- रायपुर : नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक
- रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक















