नई दिल्ली, 05 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य एवं हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ संविधान और लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करती।
पूनिया ने संसद परिसर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संसद सत्र में अभी तक एक भी दिन सदन की कार्यवाही बिना व्यवधान के नहीं चल सकी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस वास्तव में लोकतंत्र में विश्वास करती है तो उसे सदन में रहकर बहस और चर्चा के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बहस से भागती है, क्योंकि उसके पास अपने पक्ष का बचाव करने के लिए पर्याप्त तर्क नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इसी दोहरे रवैये की वजह से पार्टी का लगातार पतन हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के बजाय सदन की कार्यवाही से दूरी बनाने और राजनीतिक विरोध के लिए अलग रास्ता अपनाने का भी आरोप लगाया।
Breaking News
- बहुत ज्यादा चिया सीड्स सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान
- जापान की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर उत्तर कोरिया ने 'और सैन्य विकल्पों' की दी चेतावनी
- उत्तर कोरिया की सीमा के पास अमेरिकी ड्रोन पहुंचा, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
- जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
- लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करती कांग्रेसः सतीश पूनिया
- ऑडियो लॉन्च के साथ चर्चा में 'विश्वनाथ एंड संस', 14 अगस्त को होगी रिलीज
- सरकार का दावा: प्रसारकों की स्वायत्तता पर कोई शिकायत नहीं
- ओपनएआई और मानव निर्मित एआई एजेंट नए सुरक्षा उल्लंघनों में शामिल पाए गए।
- सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अगली पीढ़ी की एआई मेमोरी तकनीक लॉन्च की
- चांद पर मचेगी तबाही! आज फाल्कन-9 का मलबा करेगा टक्कर, धरती से देख सकेंगे लोग
लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करती कांग्रेसः सतीश पूनिया








.jpg)






