Breaking News

नेहरू आर्ट गैलरी में हिमांशु वर्मा की छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन


शहर 07 August 2026
post

नेहरू आर्ट गैलरी में हिमांशु वर्मा की छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

भिलाई (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर में युवा छायाकार हिमांशु वर्मा की तीन दिवसीय एकल छायाचित्र प्रदर्शनी का 6 अगस्त को मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएँ) उन्मेष भारद्वाज ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्रीमती नीलू भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रही।    

प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सम्पर्क, प्रशासन एवं जनसम्पर्क) अमूल्य प्रियदर्शी, उप महाप्रबंधक (सम्पर्क, प्रशासन एवं जनसम्पर्क) श्रीमती अपर्णा चन्द्रा, सहायक महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) जवाहर बाजपेई, उप प्रबंधक (जनसम्पर्क) शालिनी चौरसिया तथा संयंत्र के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, ईश्वर पटेल सहित आर्ट्स क्लब के अन्य सदस्य, इस्पात नगरी के अन्य वरिष्ठ कलाकार एवं चित्रकला प्रेमी तथा आम नागरिक उपस्थित थे।     

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएँ) उन्मेष भारद्वाज ने हिमांशु वर्मा के छायाचित्रों की सराहना की। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि   छायाचित्र समय के किसी विशेष क्षण को सहेजने के साथ-साथ समाज और प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनाओं को भी अभिव्यक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदर्शित कृतियों की सराहना करते हुए कहा कि युवा कलाकारों की ऐसी रचनात्मक पहल न केवल कला के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक एवं सौंदर्यपरक दृष्टिकोण 

अपनी विशिष्ट मिनिमलिस्ट शैली के लिए पहचाने जाने वाले हिमांशु वर्मा अपने छायाचित्रों के माध्यम से साधारण प्रतीत होने वाले दृश्यों में निहित असाधारण सौंदर्य को उजागर करते हैं। प्रकाश और छाया के संतुलित संयोजन, सूक्ष्म भावों तथा क्षणभंगुर दृश्यों को संवेदनशीलता के साथ चित्रित कर वे दर्शकों को ठहरकर जीवन की बारीकियों को अनुभव करने के लिए प्रेरित करते हैं।

हिमांशु वर्मा वर्ष 2019 में नेहरू आर्ट गैलरी में आयोजित संयुक्त छायाचित्र प्रदर्शनी में अपनी सहभागिता दर्ज करा चुके हैं। उनकी छायाचित्र श्रृंखला का चयन प्रख्यात फोटोग्राफर विनीत वोहरा की प्रतिष्ठित मास्टरक्लास के टॉप पोर्टफोलियो में किया गया है। उनके कार्य विभिन्न ऑनलाइन फोटोग्राफी मंचों पर भी प्रदर्शित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ फोटोग्राफी परियोजना में भी सहयोग किया है। उनके छायाचित्र अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनों

You might also like!