कोलकाता, 10 अगस्त पश्चिम बंगाल के हालीशहर में पुलिस हिरासत में विजय केवट की मौत के मामले में मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विजय केवट की पुलिस हिरासत में मौत हुई है, यह दिन के उजाले की तरह साफ है। मुख्यमंत्री ने पुलिस की लापरवाही को भी प्रमाणित बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस हिरासत में विजय केवट के साथ क्या अत्याचार हुआ, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। उन्होंने मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि थाने के प्रभारी निरीक्षक को पुलिस लाइन में भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर 24 परगना के जिलाधिकारी मामले की न्यायिक जांच के बजाय मजिस्ट्रेटी जांच करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री राहत कोष से विजय केवट के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विजय केवट की पत्नी जेनी शर्मा को परिचारक के पद पर नौकरी देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस पद पर 12 महीने तक 15 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे और अवधि पूरी होने के बाद उन्हें समूह-डी के पद पर स्थायी कर दिया जाएगा।-
Breaking News
- वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान तीन मेडल के साथ खत्म
- पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा
- कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में AI का असर, भारत की तस्वीर बदली: विश्व बैंक
- पेट की सेहत बिगाड़ने वाली 7 रोज़मर्रा की आदतें
- यूरिक एसिड में चावल का पानी पीने से क्या फायदा होता है
- अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1215 वाहनों के ई-चालान
- जिले में अब तक 546.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- संगीतमय श्रीराम कथा में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल
- रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व : हरेली तिहार
- रायपुर : राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
हालीशहर हिरासत मौत मामले में मुख्यमंत्री बोले- ‘पुलिस की लापरवाही साबित’, आईओ सस्पेंड, आईसी क्लोज













.jpg)

.jpg)