Breaking News

Raipur Tiranga Yatra: आज रायपुर में तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, इन रास्तों से न गुजरें

post

Raipur Tiranga Yatra: आज रायपुर में तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, इन रास्तों से न गुजरें

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आज रायपुर सहित सभी जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है. आज सुबह 10 बजे से ये तिरंगा यात्रा शुरू होगी. तिरंगा यात्रा की शुरुआत इंडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब से सुभाष स्टेडियम मोतीबाग चौक तक जाएगी. तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद, विधायक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहेंगे.

तिरंगा यात्रा में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित रायपुर शहर के आम नागरिक भी शामिल होंगे. तिरंगा यात्रा की वजह से शहर का ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होगा जिसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट किए गए है. इंडोर स्टेडियम, गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक, फायर ब्रिगेड चौक, सुभाष स्टेडियम तक का मार्ग तिरंगा यात्रा के दौरान आम यातायात के लिए बाधित रहेगा. तिरंगा यात्रा के दौरान बूढ़ेश्वर चौक से बुढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर जाने वाले वाहन चालक बूढ़ेश्वर चौक परिक्रमापथ, पुलिस लाइन गेट, कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे. इसके साथ शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर आने वाले वाहन चालक बंजारी चौक, राजभवन चौक, कालीमाई तिराहा, ओसीएम चौक, महिला थाना चौक, कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे. जबकि कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, राजभवन चौक, घड़ी चौक मार्ग से आना जाना कर सकते हैं.



तिरंगा यात्रा के दौरान कोतवाली से कालीबाड़ी एवं सदर बाजार से बुढ़ापारा की ओर जाने वाले वाहन चालक सदर बाजार मार्ग, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक, पुलिस लाइन गेट होकर आवागमन कर सकेंगे. तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क कर इंडोर स्टेडियम तक पैदल पहुंच सकेंगे. बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब, महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल बनाया गया है.


यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तिरंगा यात्रा के दौरान निर्धारित यात्रा मार्ग पर आवागमन से बचें. अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित डायवर्सन मार्ग का उपयोग करें. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता को देखते हुए वाहन चालक धैर्य एवं सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें.

You might also like!