उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में कल तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है।
आज कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, विदर्भ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, अगले दो दिनों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
















