Breaking News

देश के अधिकतर क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश होने के आसार


देश 13 August 2026
post

देश के अधिकतर क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश होने के आसार

नई दिल्ली, 13 अगस्त देश के अधिकांश इलाकों में अगले सप्ताह तक हलकी से भारी वर्षा का अनुमान है। वहीं, दिल्ली -एनसीआर में भी हल्की वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दोपहर से शाम के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33-35 डिग्री सेल्सियस और 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को भी हल्की वर्षा होने का अनुमान हैं। शनिवार का अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस और रविवार को अधिकतम तापमान क्रमशः 33-35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी में आज सुबह धूप खिली थी लेकिन दोपहर के बाद हल्की बारिश हुई। लेकिन उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने दबाव के कारण 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के अधिकतर दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत के 15-16 अगस्त और 19 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, 15 अगस्त तथा 18-19 अगस्त को उत्तराखंड में, 14-19 अगस्त के दौरान पंजाब में, 14-19 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में, 14-18 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 14-18 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 14 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 17-18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, 16-17 अगस्त को उत्तराखंड में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

मध्य भारत के 14-15 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 14 अगस्त और 18 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 14-16 अगस्त के दौरान विदर्भ में, 14 अगस्त और 16-17 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में और छत्तीसगढ़ में अगले 5-6 दिनों के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत के 14-19 अगस्त के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा में भी इसी दौरान यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत के 14 अगस्त और 18-19 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 14-19 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में, 14-16 अगस्त और 19 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम भारत के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र गुजरात क्षेत्र में बारिश होने का अनुमान है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के 14-19 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में, 18-19 अगस्त के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। लेकिन केरल, माहे तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं पर अगले 5-6 दिनों के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 21 सेमी, झारखंड और पूर्वी राजस्थान में 12-20 सेमी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और मेघालय में 7-11 सेमी भारी वर्षा दर्ज की गई।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.