रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। मुंबई में आयोजित फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के दौरान यश ने निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। अभिनेता ने कहा कि गीतू ने उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और एक कलाकार के तौर पर अपने व्यक्तित्व के नए पहलुओं को तलाशने के लिए लगातार प्रेरित किया।
गीतू के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए यश ने कहा कि वह पहली नजर में भले ही थोड़ी सख्त लगती हैं, लेकिन असल में काफी खुशमिजाज हैं और सेट पर सभी के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि गीतू ने उन्हें विशेष रूप से चुनौती दी और उनसे अंग्रेजी में संवाद याद करने के लिए भी कहा। यश के मुताबिक, फिल्म में उन्होंने जिस तरह का किरदार निभाया है, वह उनके पिछले किरदारों से काफी अलग है और इसके लिए गीतू ने उन्हें एक अभिनेता के तौर पर काफी पुश किया।
यश ने कहा कि उन्हें इस भूमिका और फिल्म में अपने अलग अंदाज के लिए गीतू मोहनदास को धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने निर्देशक के विजन पर भरोसा करने को भी बेहद जरूरी बताया। अभिनेता के मुताबिक, उन्होंने गीतू के विजन पर पूरा विश्वास रखा और इसी वजह से दर्शकों को फिल्म में उनका एक 'अलग तरह का यश' देखने को मिलेगा। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Breaking News
- वियतनाम में भारतीय राजदूत ने विश्वास, आपसी सम्मान और साझा शक्तियों पर आधारित भारत-वियतनाम साझेदारी पर जोर दिया।
- विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ नागरिक शिकायतों का जल्द निराकरण हो : आयुक्त
- भिलाई में सेल ईआरपी सेंटर का उद्घाटन
- सेल सीएमडी का भिलाई दौरा, मुख्यमंत्री से मिलकर संयंत्र विस्तार के लिए मांगा सहयोग
- डेंगू को लेकर देवेंद्र यादव गंभीर, सफाई और रोकथाम के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
- रायपुर : तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, जांजगीर-चांपा में उमड़ा जनसैलाब
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प
- भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने में डॉ. द्विवेदी का योगदान उल्लेखनीय: मुख्यमंत्री श्री साय
- पाकिस्तान का पहला लूनर रोवर 'जिन्ना-1' तैयार चीन के मून मिशन के साथ 2029 में जाएगा चांद पर
- FutureSkills PRIME: उभरती प्रौद्योगिकियों में 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों को प्रमाणित किया गया
गीतू मोहनदास की वजह से बदला यश का अंदाज, 'टॉक्सिक' को लेकर अभिनेता ने खोला राज















