Breaking News

सचिन, रोहित, मिताली और कुंबले ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


खेल 15 August 2026
post

सचिन, रोहित, मिताली और कुंबले ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 15 अगस्त   भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने शनिवार को देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रति अपना गर्व और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद।”

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की जर्सी में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए देश के प्रति गर्व व्यक्त किया।

क्रिकेटरों के साथ देशभर के लोगों ने भी विभिन्न माध्यमों से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जाहिर की।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.