धमतरी, 26 अगस्त विप्र विद्वत परिषद धमतरी के तत्वावधान में बुधवार को सिन्धी धर्मशाला, आमापारा में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के शिवभक्तों सहित 15 मेहमानों ने सहभागिता कर भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच द्वादश ज्योतिर्लिंगों की पूजा-अर्चना की गई और भगवान शिव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर विप्र विद्वत परिषद धमतरी के अध्यक्ष पंडित बालेन्द पाण्डेय सहित पंडित महेश शास्त्री, पंडित होमन प्रसाद शास्त्री, पंडित संतोष तिवारी, पंडित खेमराज तिवारी, पंडित राजकुमार तिवारी, पंडित राजा तिवारी, पंडित मनीष चौबे, पंडित दीनानाथ पाण्डेय, पंडित सूर्यकांत तिवारी, पंडित संदीप दुबे, पंडित भूषण मिश्रा, पंडित रामशरण मिश्रा, पंडित श्रीकांत तिवारी, पंडित राजकिशोर पाण्डेय, पंडित कामेश्वर पाण्डेय, पंडित नरेशधर दीवान, पंडित पंकज द्विवेदी, पंडित रूपेश उपाध्याय एवं पंडित कमलेश उपाध्याय उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के दौरान शिवभक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की आराधना की, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। विप्र विद्वत परिषद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं और धार्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
Breaking News
- भारत के न्यूजीलैंड दौरे का जबरदस्त क्रेज, 26 हजार टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री
- कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी दर्ज की गई।
- नेपाल त्रासदी पर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई संवेदना, सहायता की घोषणा
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- नेपाली सेना ने 21 भारतीयों सहित 123 लोगों को सुरक्षित बचाया
- प्रधानमंत्री मोदी आज खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं को करेंगे संबोधित
- प्रधानमंत्री मोदी का परंपराओं और ज्ञान को आगे बढ़ाने का आह्वान
- तूतीकोरिन में आवणी अविट्टम अनुष्ठान की धूम
- 'जय जगन्नाथ' पर विवाद गहराया, गोवर्धन मठ के शंकराचार्य ने एनिमेटेड चित्रण पर उठाए सवाल
- भारत का सेमीकंडक्टर मिशन: चिप मैन्युफैक्चरिंग से आत्मनिर्भर टेक्नोलॉजी तक
द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक सम्पन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा आमापारा















