नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कल भारतीय विशेषज्ञ टीम के सदस्यों से मुलाकात की। यह टीम विनाशकारी बाढ़ पीड़ितों के शवों की पहचान करने में मदद करने के लिए नेपाल पहुँची है। श्री नवीन ने बताया कि भारत, नेपाल में चल रहे बचाव और राहत कार्यों में मजबूती से सहयोग जारी रखेगा।
विशेषज्ञ टीम चौथी भारतीय राहत उड़ान से काठमांडू पहुंची। इस उड़ान में जरूरी राहत सामग्री के साथ-साथ आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए खास तकनीकी कर्मचारी और उपकरण भी ले जाए गए है।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा कि टीम शवों की पहचान में मदद के लिए डी.एन.ए. सैंपल के विश्लेषण में नेपाली विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करेगी।















