Breaking News

अवैध सट्टेबाजी मंच पैरिमैच मामले में ईडी का 12 ठिकानों पर छापा


देश 02 September 2026
post

अवैध सट्टेबाजी मंच पैरिमैच मामले में ईडी का 12 ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली, 2 सितंबर  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मुंबई जोनल टीम ने अवैध सट्टेबाजी मंच- पैरिमैच और अन्य से जुड़े मामले में देशभर में 12 ठिकानों पर छपेमारी की। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए)-2002 की धारा 17 के तहत की है।

ईडी के अनुसार बुधवार को की गई कार्रवाई में महाराष्ट्र में पांच, राजस्थान में दो, गुजरात में एक और दिल्ली-एनसीआर में चार ठिकानों को शामिल किया गया। तलाशी के दायरे में ऐसी भुगतान कंपनियों के परिसर भी शामिल हैं, जिन्होंने कैश मैनेजमेंट सिस्टम के एजेंटों के माध्यम से सट्टेबाजी से प्राप्त धन को नकदी में बदला। इसके अलावा ऐसे चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली गई, जिन्होंने कथित तौर पर अवैध धन प्रेषण और फर्जी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के जरिए रकम को देश से बाहर भेजने में मदद की।

ईडी के मुताबिक, पैरिमैच की ओर से भुगतान प्राप्त करने और भुगतान करने की प्रक्रिया संभालने वाले भुगतान गेटवे भी तलाशी के दायरे में हैं। एजेंसी मामले में सट्टेबाजी से प्राप्त धन के प्रवाह और उसे अलग-अलग माध्यमों से स्थानांतरित किए जाने की जांच कर रही है।

तलाशी अभियान के दौरान ईडी का उद्देश्य कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन के लेनदेन, उसे नकदी में बदलने, विदेश भेजने और फर्जी निवेश के जरिए खपाने से संबंधित साक्ष्य जुटाना है। मामले में आगे की जांच जारी है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.