Breaking News

यूएस ओपन: गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने जेमी फारिया को हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह


खेल 03 September 2026
post

यूएस ओपन: गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने जेमी फारिया को हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क, 03 सितंबर  गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने कलाई की चोट के कारण करीब पांच महीने तक बाहर रहने के बाद यूएस ओपन में अपनी वापसी को मजबूती दी है। स्पेन के अल्कराज ने बुधवार को पुर्तगाल के जेमी फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

लगभग पांच महीने बाद सोमवार को रोमन सफीउल्लिन के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ वापसी करने वाले अल्कराज को फारिया के खिलाफ पहले सेट में संघर्ष करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर काबिज फारिया ने 4-3 की बढ़त के लिए अल्कराज की सर्विस तोड़ी और अपनी मजबूत सर्विस के दम पर पहला सेट 6-4 से जीत लिया।

दूसरे सेट की शुरुआत में भी फारिया ने अल्कराज पर दबाव बनाया और दो बार ब्रेक का मौका हासिल किया। हालांकि, अल्कराज ने सही समय पर अपने खेल की गति बढ़ाई। उन्होंने आर्थर ऐश स्टेडियम में दर्शकों को शानदार ड्रॉप शॉट और लॉब के संयोजन से रोमांचित किया और दूसरा सेट 6-0 से जीतकर मुकाबले में वापसी की।

तीसरे सेट में सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्कराज ने अपने शानदार शॉट्स से फारिया को लगातार दबाव में रखा। 23 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने धीरे-धीरे मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

चौथे सेट में फारिया की सर्विस कमजोर पड़ने का अल्कराज ने पूरा फायदा उठाया और 6-2 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब तीसरे दौर में उनका सामना चीन के वू यीबिंग से होगा।

You might also like!